घोर भ्रष्ट इंजीनियर बिना टोपो सीट और कान्टूर मैप के, पिछले 20 सालों से एडीबी का सैकड़ों करोड़ रुपए,हजम कर गये़
अजमेरा उवाच नगर निगम के घोर भ्रष्ट इंजीनियर बिना टोपो सीट और कान्टूर मैप के, पिछले 20 सालों से एडीबी का सैकड़ों करोड़ रुपए, जे एन एन आर यू एम का भी हजारों करोड़ रुपए लेकर जल आपूर्ति एवं निस्तार के लिए पूरे शहर की सड़कों को खोदत्ते हैं। मनमाने तरीके से मोटे भ्रष्टाचार और कमाई के लिए बिना ग्रेविटी लेवल के जल निस्तार के लिए पाइपलाइन डालते हैं। उखाड़ते हैं। बिछाते हैं सड़कें फोड़ते हैं बनाते हैं। इसमें ही पिछले 20 सालों से 3000 करोड़ से ज्यादा बर्बाद कर दिया गया जिसको जैसा मन में आता है खुद कर मोटे बिल बना कर ऊपर से नीचे तक ५०%बांट कर हजम कर जाता है। समाचार पत्रों में घोषणा की गई थी कि पूरे शहर में स्टॉर्म वाटर लाइन ले जाकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भंगिया जाखिया रोड पर मिलाई जाएगी। वीडियो में देख सकते हैं पलासिया चौराहे पर वह स्टार्म वाटर लाइन का पाइप नाले में खोल दिया गया है। यह कहानी केवल इंदौर के नहीं प्रदेश के और देश के हर जिले के नगर निगमों पालिकाओं की लूटपाट की यही कहानी है।
Other Sections - Organisations
 
Home | About Us | Organisations | Districts In M.P. | Divisions In M.P. | Local Bodies In M.P. | Universities | Advertise with us | Disclaimer | Contact Us | Feedback | Admin
Copyright © 2011-12 samay maya all rights reserved.